• December 29, 2025

नगांव में ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार

 नगांव में ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार

 नगांव जिले के कसुवा गेरजाइपाम में पुलिस द्वारा चलाए गए एक अभियान में हेरोइन से भरे 54 कंटेनर और तीन सिरिंज के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आज बताया कि शुक्रवार की रात को ड्रग्स निरोधी यह अभियान चलाया गया था। गिरफ्तार ड्रग्स तस्कर की पहचान अबुल हुसैन के रूप में हुई है।

गिरफ्तार अबुल हुसैन के पास से पुलिस ने 31.26 ग्राम हेरोइन बरामद की है। पुलिस फिलहाल गिरफ्तार तस्कर से अधिक जानकारी के लिए पूछताछ कर रही है।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *