ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

अखिलेश यादव बोले- हमें भारत जोड़ो यात्रा का कोई न्योता नहीं मिला है, पहले चंडूखाने की गप्प कहा था

राहुल गांधी के नेतृत्व में निकाली जा रही भारत जोड़ो यात्रा तीन जनवरी को यूपी में प्रवेश करेगी। यात्रा में शामिल होने के लिए सपा प्रमुख अखिलेश यादव समेत यूपी के विपक्षी दलों के नेताओं को भी निमंत्रण देने की बात कांग्रेस की तरफ से कही गई है। इसी को लेकर जब अखिलेश यादव से पूछा गया तो वह भड़क गए। सवाल पूछने वाले से ही न्योते का कार्ड मांग लिया। साफ किया कि उन्हें कोई न्योता नहीं मिला है। इससे पहले सोमवार को भी अखिलेश ने यात्रा में शामिल होने और न्योते के सवाल को चंडूखाने की गप्प कह दिया था।

 

जालौन दौरे के दौरान सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने और राहुल गांधी की तरफ से न्योता देने की बात पूछी गई तो कहा कि हम तुम्हारे सामने खड़े हैं। कहीं न्योता हो तो बता दो। अगर तुम्हारी जेब में न्योता हो तो बता दो। अखिलेश ने कहा कि हम उनके आह्वान से भावनात्मक रूप से जुड़े हैं। लेकिन हमें कोई न्योता नहीं मिला है। कहीं मेरा न्योता हो तो आप दिखा दो।

इससे पहले सोमवार को भी इसी बारे में सवाल पूछने पर अखिलेश ने कहा था कि आप अपने आप कहानी मत बनाइये। इसे कहते हैं चंडूखाने की गप्प। यह सब हमें मत सुनाइये जो सुनकर आ रहे हैं। हमारी भावना है कि भारत जोड़ो। लेकिन सवाल यह है कि बीजेपी को हटाएगा कौन?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *