ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

लोकसभा में महिलाओं के प्रति अशोभनीय व्यवहार के प्रति मांफी मांगें राहुल गांधी: स्वाती सिंह

 महिलाओं के प्रति कांग्रेस की मानसिकता किस हद तक निम्न स्तरीय है, यह राहुल गांधी ने स्वयं लोकसभा में जता दिया। यह बहुत ही अशोभनीय कार्य था। इसके लिए राहुल गांधी को देश की महिलाओं से माफी मांगनी चाहिए। एक तरफ तो राहुल गांधी मणिपुर की घटना से अवगत करा रहे थे, लेकिन वे स्वयं ससंद में किस तरह का व्यवहार करके चले गये। इस पर कांग्रेस ने माफी भी नहीं मांगी। ये बातें पूर्व मंत्री स्वाती सिंह ने कही।

बुधवार को राहुल गांधी ने संसद में वक्तव्य देने के बाद कथित रूप से फ्लाइंग किस किया। इस मुद्दे पर 22 महिला सासंदों ने कार्रवाई की मांग भी की है। इसी मुद्दे को लेकर पूर्व मंत्री स्वाती सिंह ने अपना गुस्सा जाहिर किया। गुरुवार को उन्होंने कहा कि यह कितनी शर्म की बात है कि आज भी कांग्रेस महिलाओं को तुच्छ नजरिये से देखती है। यही कारण है कि राजस्थान में महिला के साथ दुराचार के बाद उसके सभी अंगों को काटकर जला दिया जाता है, लेकिन प्रियंगा वाड्रा को वह नहीं दिखता। राहुल गांधी भी उस मामले पर चुप रहते हैं।

स्वाती सिंह ने कहा कि आने वाले चुनाव में कांग्रेस और पूरे विपक्ष को महिलाएं जवाब देंगी। उनकी तुच्छ मानसिकता का करारा जवाब उन्हें चुनाव में ही मिलेगा। स्वाती सिंह ने कहा कि एक तरफ प्रधानमंत्री मोदी ने महिलाओं को समकक्ष खड़ा करने के लिए उज्ज्वला योजना लाकर धुएं से मुक्ति दी। वहीं तीन तलाक पर बिल लाकर उनकी प्रताड़ना को कम किया। वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस महिलाओं पर कटाक्ष करने और अभद्रता करने से बाज नहीं आती।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *