ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

प्रेम प्रसंग में 24 वर्षीय युवक ने किया आत्महत्या

नवादा जिले के रजौली थाना क्षेत्र के चौथा गांव में बुधवार को 24 वर्षीय युवक ने प्रेम प्रसंग में आत्महत्या कर ली।

इस घटना के बाद गांव में शोक का माहौल  हो गया है। युवक की पहचान चौथा गांव निवासी मनोज कुमार के पुत्र रविंद्र कुमार के रूप में किया गया है ।वहीं मृतक के परिजन ने बताया कि गांव के ही एक लड़की से प्रेम प्रसंग चलता था ।वही लड़की के परिवार वाले ने मिलकर मृतक को मारपीट किया था।

इसके बाद घर आकर आत्महत्या कर लिया, वहीं इसकी सूचना पुलिस को दी गई।पुलिस दलबल के साथ पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल नवादा लाया। वहीं परिजन का रो-रो कर बुरा हाल है, फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

मनोज कुमार का कहना है कि उसके पुत्र को लड़की के परिवार ने काफी मारपीट किया है ।जिस कारण वह आत्महत्या कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *