ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

‘दहेज की मांग कर तलाक देता हूं’ कहने वाले पति पर केस दर्ज

कुरावर थाना क्षेत्र के ग्राम साहूखेड़ी में रहने वाली 25 वर्षीय महिला ने पति पर दहेज की मांग को लेकर पिछले दो साल से प्रताड़ित करने व मैं तुझे तलाक देता हूं कहने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मंगलवार को आरोपित पति के खिलाफ दहेज एक्ट, मुस्लिम एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया।

थानाप्रभारी आरएस.सक्तावत के अनुसार ग्राम साहूखेड़ी निवासी 25 वर्षीय फरीदाबी ने बताया कि पति हासिम पुत्र हसीफखां निवासी मेंगलादीप दहेज की मांग को लेकर पिछले दो सालों से मानसिक व शारीरिक रुप से प्रताड़ित कर परेशान कर रहा है, विरोध करने पर उसने कहा कि मैं तुझे तलाक देता हूं। पुलिस ने आरोपित पति के खिलाफ धारा 498ए, 3/4 दहेज प्रतिषेध, 4 मुस्लिम एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *