तीसरे दिन मिली मछुआरे की लाश

वर्सोवा समुद्र में बीते शनिवार को मछली पकड़ने गए मछुआरों की नौका पलट गई थी। इस हादसे में तीन मछुआरे डूब गए थे। एक तैर कर सुरक्षित बाहर आ गया जबकि दो समुंदर में लापता हो गए थे। एक मछुआरे की लाश रविवार शाम को जुहू चौपाटी पर मिली थी जबकि दूसरे मछुआरे का शव तीसरे दिन मंगलवार को वर्सोवा बीच से बरामद हुआ है।

बीएमसी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार वर्सोवा गांव के देवाचीवाड़ी से मछुआरों की नौका शनिवार की रात करीब आठ से नौ बजे के बीच मछली पकड़ने समुद्र में गई थी। समुद्री तट से 2 से 3 किलोमीटर के अंतराल पर नौका पलट गई थी। इसमें से एक मछुआरा विजय बामनिया तैर कर सुरक्षित बाहर आ गया था। वहीं विनोद गोयल  और उस्मानी भंडारी  समुद्र में लापता हो गए थे। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग और बीएमसी के कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंचे. रविवार की सुबह में दोनों की तलाश शुरू की गई. दमकल, नौसेना और स्थानीय मछुआरों की सहायता से तलाशी अभियान शुरू किया गया. नौसेना के हेलीकॉप्टर की भी मदद ली गई। रविवार को दोपहर साढ़े तीन बजे से ज्वार के कारण समुद्र में उठ रही ऊंची लहरों से शोध कार्य में परेशानियां आने लगीं। इस वजह से तलाशी अभियान रोक दिया गया। रविवार शाम करीब छह बजे जुहू चौपाटी पर विनोद गोयल का शव दिखाया दिया। पुलिस और लाइफ गार्ड ने शव बाहर निकाल कर कूपर अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने गोयल को मृत घोषित कर दिया था। उस्मानी भंडारी की तलाश जारी थी।

मंगलवार को भंडारी का शव वर्सोवा बीच के समुद्र से बरामद हुआ। भंडारी का शव कांदिवली स्थित शताब्दी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *