नाले में गिरकर हुई एक व्यक्ति की मौत

ऋषिकेश-हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित पुरानी चुंगी के निकट से पुलिस ने एक व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद किया है।

ऋषिकेश कोतवाली प्रभारी निरीक्षक खुशीराम पांडे ने बताया कि मंगलवार की सुबह ऋषिकेश कोतवाली पर भारद्वाज हॉस्पिटल बरसाती नाले में एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़े होने की सूचना प्राप्त हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर एम्बुलेंस के माध्यम से राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश भेजा है।

शव की शिनाख्त 50 वर्षीय रमाकांत पुत्र स्वर्गीय बालेश्वर निवासी चंद्रेश्वर नगर के रूप में की गई है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर मृत्यु के कारण की जांच की जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सोमवार की देर शाम को हुई मूसलाधार बारिश के दौरान शायद यह व्यक्ति नाले में गिर गया, जिसके कारण इसकी मौत हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *