ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

अखिलेश और मायावती बढ़ाएंगे राहुल गांधी का हौसला? कांग्रेस ने भेजा भारत जोड़ा यात्रा का न्योता

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की अगुवाई में चल रही ‘भारत जोड़ो यात्रा’ आगामी 3 जनवरी को उत्तर प्रदेश में दाखिल होने वाली है। कांग्रेस ने इसमें शिरकत के लिए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और बसपा सुप्रीमो मायावती समेत विभिन्न विपक्षी दलों के नेताओं को निमंत्रण भेजा है। पार्टी की यूपी यूनिट के प्रवक्ता अशोक सिंह ने बताया कि अखिलेश यादव, सपा विधायक शिवपाल सिंह यादव, मायावती और रालोद के अध्यक्ष जयंत चौधरी को भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए सोमवार को निमंत्रण भेजा।

राहुल गांधी, अखिलेश यादव व मायावती की रहेगी तगड़ी सुरक्षा, पुलिस-पीएसी  रहेगी मुस्तैद - Akhilesh Yadav Mayawati Rahul Gandhi In Kanpur - Amar Ujala  Hindi News Live

पार्टी प्रवक्ता ने बताया कि इसके अलावा सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के मुखिया ओमप्रकाश राजभर और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के सचिव अतुल अंजान को भी यात्रा का न्योता दिया गया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा को भी निमंत्रण दिया गया है लेकिन उन्हें लखनऊ विश्वविद्यालय के प्रोफेसर के रूप में आमंत्रित किया गया है। इसके अलावा लखनऊ विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग के प्रोफेसर रविकांत को भी यात्रा में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है।

लोनी के रास्ते यूपी में दाखिल होगी यात्रा
गौरतलब है कि कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा आगामी 3 जनवरी को गाजियाबाद के लोनी के रास्ते उत्तर प्रदेश में दाखिल होगी। उसके बाद वह बागपत और शामली होते हुए हरियाणा के लिए कूच करेगी। इस दौरान भारत जोड़ो यात्रा तीन दिनों तक यूपी में ही रहेगी। यात्रा में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ-साथ पार्टी महासचिव व दल की उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाद्रा भी शामिल रहेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *