ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

उत्तराखण्डी धार्मिक फीचर फिल्म ‘जै मां धारी देवी’ 4 अगस्त से ऋषिकेश में होगी प्रदर्शित

उत्तराखण्ड फिल्म्स प्रोडक्शन के बैनर तले निर्मित पहली उत्तराखण्डी धार्मिक फीचर फिल्म ‘जै मां धारी देवी’ 04 अगस्त से रोजाना 10.45 बजे सुबह के शो में रामा पैलेस ऋषिकेश में प्रदर्शित की जायेगी।

यह जानकारी फिल्म के निर्देशक लेखक निर्माता देबू रावत ने बुधवार को ऋषिकेश प्रेस क्लब में मीडिया से बातचीत में दी। उन्होंने बताया कि यह फिल्म मां धारी देवी की महिमा, वरदान आस्था पर पर बुनी गई धार्मिक, सामाजिक और पारिवारिक कहानी पर आधारित है। वह इससे पहले भी कन्यादान और थोकदार जैसी सुपर हिट गढ़वाली फिल्मों का निर्माण-निर्देशन कर चुके हैं। इसके सह निर्माता महेन्द्र नेगी, सरला महेन्द्र नेगी और रजनी रावत हैं। डिजिटल निर्माता सोहन उनियाल, डीओपी मनोज प्रसाद सती, निर्माण प्रबन्धक प्रदीप नैथानी, गीत व संगीत गढ़रत्न नरेन्द्रसिंह नेगी का है।

रावत ने बताया कि फिल्म के मुख्य कलाकार गौरव गैरोला, शिवानी भण्डारी, पूजा काला, सुमन गौड़, गीता उनियाल, राजेश मालगुडी, अजयसिंह बिष्ट, राजेश जोशी और आनन्द सिलस्वाल हैं। पत्रकार वार्ता फिल्म के लेखक-निर्माता-निर्देशक देबू रावत, अभिनेत्री शिवानी भण्डारी, अभिनेता राजेश मालगुड़ी, राज कबसूड़ी, निर्माण प्रबन्धक प्रदीप नैथानी, उत्तराखण्डी फिल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता रणवीर चौहान, पुरुषोतम जेठुड़ी, निर्माता राकेश धामी, प्रसिद्ध समाजसेवी सीता पयाल उपस्थित थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *