ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण फेज—2 के तहत 17,468 शौचालय बनाने का लक्ष्य

स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण फेज—2 के तहत कानपुर जनपद के 25 ऐसे ग्राम पंचायतें जिनकी आबादी पांच हजार से अधिक है उनमें ग्रे वाटर मैनेजमेंट के लिए डब्लूएसपी तकनीकी का प्रयोग किया जायेगा। वित्तीय वर्ष 2023—24 में 17468 शौचालय तैयार कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। यह जानकारी गुरुवार को मुख्य विकास अधिकारी सुधीर कुमार ने दी।

उन्होंने बताया कि कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार की देर शाम जिला स्वच्छता समिति एवं जिला स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) समिति की बैठक में निर्णय लिया गया है। बैठक में वित्तीय वर्ष 2023-24 में लक्षित 305 ग्राम पंचायतों में से 5000 आबादी से अधिक वाली 25 ग्राम पंचायतों, जिसमें ग्रे वाटर मैनेजमेन्ट के लिए डब्लू0एस0पी0 तकनीक का प्रयोग किया जाएगा। इसके लिए बनाए गए estimate के model estimate में अनुमन्य धनराशि के अनुसार बनाए जाने एवं उसके परीक्षण उपरान्त ही कार्ययोजना का अनुमोदन किये जाने का निर्देश दिया है। वित्तीय वर्ष 2023-24 में कुल 17468 शौचालय बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। पात्र लाभार्थियों को व्यक्तिगत शौचालय की प्रथम व द्वितीय किस्त हेतु अंतरित की जाने वाली धनराशि का अनुमोदन भी प्रदान किया गया।

पूरी कार्य योजना को उपायुक्त मनरेगा रमेश चन्द्र, जिला पंचायत राज अधिकारी कमल किशोर, जिला कार्यक्रम अधिकारी दुर्गेश सिंह सहित समिति के सदस्य व सम्बन्धित अधिकारी देखरेख करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *