ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

झारखंड में 29 जुलाई तक रुक-रुक कर होगी बारिश

झारखंड के अधिकांश जिलों में हवा के साथ रुक-रुक बारिश हो रही है। लंबे अंतराल के बाद झारखंड में मानसून सक्रिय हुआ है। इसी वजह से बारिश हो रही है। पूरे राज्य में बारिश होने से तापमान में गिरावट आयी है। राज्य में गोड्डा और पाकुड़ ऐसे हैं, जहां का तापमान 35 डिग्री से ऊपर है। राजधानी रांची का तापमान 28 डिग्री है। रांची में रविवार सुबह से ही काले बादल छाए हुए हैं। बीच-बीच में हल्की बारिश भी भी हो रही है। मौसम में ठंडापन आ गया है।

मौसम विज्ञान केंद्र रांची के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने रविवार को बताया कि बंगाल की खाड़ी में लो-प्रेशर होने के कारण 29 जुलाई तक झारखंड में अच्छी वर्षा देखने को मिलेगी। इसका असर राजधानी में भी दिखेगा। करीब-करीब पूरे राज्य में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो रही है। चाईबासा जिले में कई स्थानों पर तेज बारिश भी हुई। सबसे अधिक चाकुलिया में करीब 97 मिमी के आसपास बारिश हुई। शनिवार को राजधानी रांची में रुक-रुक कर बारिश होती रही। यहां करीब सात मिमी बारिश हुई है। मौसम केंद्र के अनुसार 29 जुलाई तक राज्य में मौसम इसी तरह रहेगा। कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होती रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *