ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में शामिल होंगे 25 हजार विद्यार्थी

अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाली भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में इस वर्ष 2023 में धमतरी जिले से पांचों विकासखंड धमतरी, कुरुद, मगरलोड, नगरी एवं भखारा ब्लाक से 25000 विद्यार्थी शामिल करने का लक्ष्य रखा गया है। महाविद्यालय से 1000 विद्यार्थियों को शामिल किया जाएगा। प्रत्येक ब्लाक को 5000 का लक्ष्य दिया गया है।

उल्लेखनीय है कि सन् 2022 में 14603 छात्र छात्राएं शामिल हुए थे। भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा प्रकोष्ठ जिला धमतरी की महत्वपूर्ण बैठक 20 जुलाई शाम गायत्री मंदिर परिसर में हुई। जिसमें जिला संयोजक प्रदीप देवांगन, सचिव एलके यादव एवं कोषाध्यक्ष मोहन गंजीर द्वारा पिछले वर्ष के आयोजन का समीक्षात्मक जानकारी प्रस्तुत की। तत्पश्चात प्रदीप देवांगन ने बताया कि इस परीक्षा में कक्षा पांचवी से 12 वीं तक एवं महाविद्यालयों के छात्र छात्राएं शामिल होते हैं। परीक्षा सात अक्टूबर 2023 को संपन्न होगी। नामिनल रोल जमा करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त है। परीक्षा में शामिल परीक्षार्थियों को प्रोत्साहन के लिए जिला एवं प्रांत स्तर पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने पर नगद पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाता है। इसी प्रकार ब्लाक स्तरीय प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने पर प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो प्रदान किया जाता है। जिला स्तरीय सम्मान समारोह में प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाता है। ब्लाक समन्वयक गण एवं परीक्षा प्रभारी परिजनों द्वारा शालाओं में संपर्क कर परीक्षा में शामिल करने निवेदन के साथ नामिनल रोल का वितरण प्रारंभ कर दिया गया है। बैठक में उपस्थित सभी परिजनों द्वारा इस अभियान को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में सहयोग प्रदान करने का संकल्प लिया गया ।

बैठक में प्रमुख रूप से जिला समन्वयक दिलीप नाग, भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के जिला संयोजक प्रदीप देवांगन, सचिव एल के यादव, कोषाध्यक्ष मोहन गंजीर के साथ धमतरी से चेतन साहू, डॉ रामचंद्र मेश्राम, संदीप देशमुख, माखनलाल साहू, मैकूराम निषाद, शेखन साहू, कौशल साहू, गोविंद मीनपाल, छबिलाल सिन्हा, गौकरण यादव, कुरुद से शत्रुघ्न साहू, नन्द कुमार साहू, कार्तिक राम साहू, देवराम साहू, मगर लोड से केवल राम साहू, नगरी से गोमसिंग ध्रुव, हरखराम साहू, भखारा से टीकाराम साहू सहित अन्य परिजन उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *