ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

ग्रेड पे की मांग में भारत यात्रा करेंगे प्राथमिक शिक्षक

प्राथमिक शिक्षक संघ की अगुवाई में भारत यात्रा करेंगे असम के प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षक। सोमवार को प्राथमिक शिक्षक संघ द्वारा मीडिया को दी गई जानकारी के अनुसार यह यात्रा 5 सितंबर से देश के चार कोनों से शुरू होगी।

इधर, शिक्षक पांच सितंबर को गुवाहाटी, छह सितंबर को शिवसागर और सात सितंबर को बिश्वनाथ जिले में विरोध प्रदर्शन करेंगे। जानकारी के अनुसार प्राथमिक शिक्षक 19 अगस्त को सरकार द्वारा दिया गया प्रभार भत्ता लौटा देंगे।

सड़क पर आंदोलन करने के बाद शिक्षक संघ 8,700 रुपये ग्रेड पे की मांग को लेकर कोर्ट का दरवाजा खटखटाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *