ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

चोरों ने सूने घर से बंदूक, चांदी के आभूषण और नकदी पर हाथ साफ किया

शहर में चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। शहर में लगातार चोरियों की सफल वारदातों को अंजाम देने वाले चोर पुलिस के सुरक्षा तंत्र पर सवालिया निशान खड़े कर रहे हैं। चोरों ने अब हाइवे से सटे करीब एक सौ मीटर की दूरी पर पटेल नगर स्थित एक घर को निशाना बनाते हुए घर से डबल बैरल की गन, घर के भीतर बने मंदिर में रखे करीब बारह हजार रुपये और चांदी के कुछ आभूषणों पर अपना हाथ साफ किया है। चोरों ने रसोई घर के भीतर रखा गया महंगा कुकिंग चूल्हा भी चुराया है।

घर के मालिक एवं कृषि विभाग में तैनात संदीप पठानिया ने बताया कि वे करीब एक सप्ताह पूर्व श्रीनगर अपने परिवार के साथ गए थे। रविवार सुबह करीब 11 बजे वे घर पहुंचे तो भीतर का सामान बिखरा पड़ा था। चोर घर की छत्त पर से खिड़की का लाक तोड़ भीतर दाखिल हुए थे। भीतर से डबल बैरल गन के अलावा 12 हजार रुपये, चांदी के आभूषण और रसोई घर में खाना पकाने के लिए रखा गया महंगा कुकिंग चूल्हा भी चोरों ने उड़ा लिया। उन्होंने कहा कि हैरानगी है कि कठुआ पुलिस को सूचना दिए हुए एक घंटों से ज्यादा का समय बीत चुका है लेकिन पुलिस अब तक नहीं पहुंची। वहीं, स्थानीय पार्षद रविंद्र पठानिया ने कहा कि शहर में इस तरह की वारदातों से साफ हो गया है कि चोरों को पुलिस का कोई खौफ ही नहीं है। उन्होंने कहा कि सूचना के डेढ घंटों के बाद पुलिस मौका देखने पहुंच रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस को अपने सुरक्षा तंत्र को मजबूत करना होगा ताकि ऐसी वारदातों पर लगाम लग सके। बता दें कि इससे पहले चोरों ने शहर के कृष्णा कालोनी क्षेत्र में भी चोरों ने 25 तोले सोने के आभूषणों के साथ साढे चार लाख रुपये की नकदी पर हाथ साफ कियाहै। गत गत माह में चोरों ने अमृत विहार हटली मोड में भी एक घर को निशाना बनाकर वहां से 15 तोले सोना और पंद्रह लाख रुपये की नकदी पर अपना हाथ साफ किया था जिनका भी अब तक कोई सुराग नहीं लग पाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *