ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

फिल्म ‘अफसर बिटिया’ का ट्रेलर आउट

भोजपुरिया शो मैन प्रदीप के शर्मा की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘अफसर बिटिया’ का दिल छू लेने वाला ट्रेलर आउट हो गया है। फिल्म के ट्रेलर में अभिनेता कुणाल सिंह, अभिनेत्री श्रुति राव और आकाश सिंह यादव की तिकड़ी का जलवा देखने को मिलेगा है। यह फिल्म महिला प्रधान है और यह बेटियों की शिक्षा और उसके पिता के उस सपने पर आधारित फिल्म है, जो चाहता है कि उसकी बिटिया पढ़ लिख कर अफसर बने, लेकिन गरीबी और मुफलिसी में उस पिता के मन मस्तिष्क पर बेटी को अच्छे जगह पर न पढ़ा पाने की मजबूरी से क्या बीतती है, वह इस फिल्म में बखूबी दिखाया गया है।

प्रदीप के शर्मा प्रस्तुत प्रोड्यूसर अनीता शर्मा की निर्मित फिल्म ‘अफसर बिटिया’ का ट्रेलर इस फिल्म के प्रति आकर्षण पैदा करता है, जो यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। फिल्म की कहानी जितनी रोचक है, ट्रेलर में कलाकारों की अदाकारी भी कहानी के भाव को जीवंत करती नजर आई है। पूरी फिल्म कैसी होगी इसके लिए फिल्म के रिलीज का इंतजार करना होगा। फिलहाल ट्रेलर इस फिल्म को देखने की अपील करता नजर आ रहा है।

फिल्म के संबंध में प्रदीप के शर्मा ने बताया कि ”अफसर बिटिया’ मेरी अब तक की सभी फिल्मों से अलग है। इस फिल्म में श्रुति राव एक सशक्त भूमिका में है। बाकी कलाकारों ने भी बेहतरीन काम किए हैं। मैं हर बार ऐसी फिल्मों का निर्माण करने की कोशिश करता हूं, जिससे भोजपुरी सिनेमा स्तर और ऊपर उठे।’ मेरी ‘डमरू’, ‘राजतिलक’, ‘लिट्टी चोखा’, ”आशिकी’, ‘सबका बाप अंगूठा छाप’ जैसी मेरी फिल्में हैं, जिसे मैंने हर वर्ग के दर्शकों को ध्यान में रख कर बनाया है। यह सारी फिल्में एक दूसरे से अलग और नायाब थीं। अब ‘डार्लिंग’ व ‘अफसर बिटिया’ तैयार है, जो जल्द ही रिलीज होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *