ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

सड़क दुर्घटना में ट्रैक्टर चालक की मौत

पुलिस जिला नवगछिया के बिहपुर महंत स्थान चौक के समीप बुधवार को हुए एक सड़क दुर्घटना में ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई है।

ट्रैक्टर चालक महंत स्थान चौक के पास अपने ट्रैक्टर के टायर से गिट्टी निकाल रहा था। तभी पीछे से आ रही एक अनियंत्रित हाईवा ने उसे टक्कर मार दी। जिससे ट्रैक्टर चालक बुरी तरह घायल हो गया। घटना के बाद हाईवा चालक हाईवा लेकर फरार हो गया। तभी गस्ती कर रही पुलिस की नजर उस घायल पर पड़ी तो पुलिस ने आनन-फानन में उसे मायागंज अस्पताल इलाज के लिए लाया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक बिहपूर खरीक बिशनपुर के रहने वाले दिलीप यादव है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *