ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

फिरोजाबाद: पुलिस मुठभेड़ में अन्तर्राज्यीय दो शातिर बदमाश गिरफ्तार

थाना नसीरपुर एवं नगला खंगर पुलिस की बाइक सवार बदमाशों से मंगलवार की देर रात मुठभेड़ हो गई। क्रॉस फायरिंग में अन्तर्राज्यीय पशु चोर गैंग के 02 शातिर बदमाश घायल हो गए। पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया है।

सीओ सिरसागंज प्रवीण तिवारी ने बताया कि 20 जून 2023 को थाना नसीरपुर के गाँव नगला गिरधारी की ठार से 02 भैंस चोरी की हुई थी। पुलिस टीम द्वारा पीछा करने पर बदमाश गाड़ी बोलेरो मैक्स पिकअप व चोरी की गई भैंसों को छोड़कर मौके से भाग गए थे। उन्होंने बताया कि मंगलवार की देर रात्रि सूचना मिली कि अपाचे सवार भैंस चोर गैंग के 02 शातिर बदमाश किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे हैं। इस सूचना पर तत्काल थाना नसीरपुर और थाना नगला खंगर पुलिस की टीमें सक्रिय हो गई। पुलिस ने जब आगरा_लखनऊ एक्सप्रेस वे के नीचे गुढ़ा अंडर पास के नजदीक सर्विस रोड पर बदमाशों की घेराबंदी की तो बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में दो बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस टीम ने दोनों बदमाशो को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में गिरफ्तार बदमाशों ने अपने नाम आशीष पुत्र कमलेश निवासी नगला बिहारी थाना करहल जनपद मैनपुरी व अखिलेश पुत्र जयवीर सिंह निवासी नगला अलाई थाना करहल जनपद मैनपुरी बताए हैं।

सीओ ने बताया कि घायल बदमाशों को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बदमाशों के कब्जे से अवैध असलहा, कारतूस एवं बाइक बरामद हुई है, दोनों शातिर अभियुक्तगणों पर जनपद इटावा, मैनपुरी, गौतमबुद्धनगर एवं फिरोजाबाद में एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *