ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

पीएम आवास के लिए दर-दर भटक रही 75 साल की वृद्ध महिला

धामतरी , 12 जुलाई। गोकुलपुर वार्ड की 75 वर्षीया वृद्धा जानकीबाई तिवारी की विगत वर्ष मकान वर्षा में ढह जाने के बाद से लगातार पीएम आवास के लिए नगर निगम एवं कलेक्टर जनदर्शन में जाकर थक चुकी है। वृद्ध महिला विगत एक साल से वर्षा में मकान ढह जाने के बाद से सामुदायिक भवन में डेरा डाली हुई है। महिला कई मुसीबत का सामना कर जीवन यापन कर रही है। महिला गरीब परिवार की है और इसके अन्य स्वजन नहीं हैं, जिसके कारण स्वयं मकान निर्माण करने में असमर्थ है।

वृध्द महिला नगर निगम एवं अधिकारियों के भरोसे मकान बनने की आस में रोज नगर निगम, कलेक्टर का चक्कर काटने विवश है पर मिला कुछ नहीं। महिला ने आठ जुलाई को कलेक्टर जनदर्शन में जाकर पुनः आवेदन देकर मांग की है कि उसके लिए वर्षा में ठहरने की व्यवस्था की जाए। पीएम आवास बना कर दे लेकिन वहां भी केवल आश्वासन ही मिला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *