ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

तेज रफ्तार कार ने 6 लोगों को टक्कर मारी, 3 की मौत, 3 घायल

सूरत के मोटा वराछा रिंग रोड पर भीषण सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 लोग घायल हो गए। इनमें से एक घायल की स्थिति गंभीर बनी हुई है। सभी घायलों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

सूरत के मोटा वराछा रिंग रोड क्षेत्र में दुखियाना दरबार के समीप शनिवार तड़के 2 बजे कार चालक ने नियंत्रण खो देने के बाद 4 बाइक को टक्कर मारी। सड़क किनारे बाइक खड़ी कर उस पर बैठे 6 लोग कार की चपेट में आए, जिनकी मौत हो गई। इनमें वियान वाघाणी (6), देवेश वाघाणी, संकेत वावडिया (29) शामिल हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है। उसके विरुद्ध दुर्घटना मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई है।

प्रत्यक्षदर्शी अजय मियाणी ने बताया कि हम सभी सड़क किनारे बाइक पर बैठै थे। इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़ी 4 बाइक पर बैठे लोगों को टक्कर मार दी। परिवार के सदस्य जीजा और भांजा की मौत हो गई।

उत्राण थाने के पीआई एडी महंत ने बताया कि आरोपित कार चालक जिग्नेश गोहिल (निवासी-स्टार गलैक्सी, छापराभाठा रोड, वरियाव) को पकड़ लिया गया है। प्राथमिक पूछताछ में आरोपित ने बताया कि वह दर्जी का काम करता है और अहमदाबाद से कार से लौटने के दौरान उसे झपकी आ गई जिससे स्टेयरिंग से नियंत्रण खो बैठा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *