ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

घर में शॉर्ट सर्किट से आग में एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत

द्वारका के आदित्य रोड पर आवासीय मकान में आग लगने से एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत हो गई। इसमें माता, पुत्र, बहु और पोती शामिल है। घटना रविवार सुबह 4 बजे के आसपास की बताई गई है। आग लगने का प्राथमिक कारण शॉर्ट सर्किट बताया गया है।

जानकारी के अनुसार आदित्यनगर के मकान में रविवार तड़के आग लग गई। घटना की जानकारी मिलने पर दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। आग पर काबू पाने के बाद अंदर से 4 लोगों के शव निकाले गए। मृतकों में पावन उपाध्याय (30), तिथि उपाध्याय (27), ध्याना (7 महीना) और भामिनीबेन उपाध्याय शामिल हैं। भामिनीबेन मृतक पावन की माता हैं। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी हॉस्पिटल ले जाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *