ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

नशेड़ी ने स्कूल में घुसकर बरसाया मासूमो पर डंडे, कई बच्चे जख्मी

शराबबंदी वाले बिहार के मुजफ्फरपुर में एक नशेड़ी ने एक स्कूल में घुसकर कोहराम मचा दिया। यहां सकरा प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय खेमाईपट्टी में एक नशेड़ी ने कक्षा में घुसकर पढ़ाई कर रहे बच्चों की बेरहमी से पिटाई कर दी। डंडा लेकर आए गांव के ही नशेड़ी संतोष पासवान के सामने जो भी बच्चे पड़े उसकी पिटाई की। बच्चों के रोने- चिल्लाने की आवाज पर जब क्लासरूम में टीचर पहुंची तो नशेड़ी भाग निकला। घटना में पहली, दूसरी व तीसरी कक्षा के 11 बच्चे जख्मी हो गए। करीब पांच दर्जन छात्र कक्षा में थे।

विद्यालय के प्रधान शिक्षिका नीतू कुमारी ने संतोष पासवान के खिलाफ लिखित शिकायत थाने में दर्ज कराई है। शिक्षिका की माने तो हाजिरी बनाने के बाद ऑनलाइन करने की प्रक्रिया पूरी करने के लिए रजिस्टर ऑफिस में जमा करने गए थे तभी शराबी कक्षा रूम में घुसकर अचानक बच्चों को पीटने लगा जिससे चीख-पुकार मच गई और करीब 11 बच्चे जख्मी हुए है ।

ग्रामीणों के सहयोग से पकड़ा गया नशेड़ी

स्कूल के अंदर घुस क्लास रूम में करीब दर्जनभर बच्चों की पिटाई करने वाला नशेड़ी संतोष शिक्षकों के द्वारा खदेड़ने पर भाग खड़ा हुआ । जिसके बाद स्थानीय लोगों के द्वारा खोजबीन शुरू की गई तो अपने घर मे छुपा नशेड़ी संतोष पकड़ा गया जिसके बाद ग्रामीणों ने पिटाई की और फिर पुलिस के हवाले कर दिया ।

पुलिस नशेड़ी को गिरफ्तार कर पूछताछ में जुटी

सकरा थानेदार राजू कुमार पाल ने बताया कि एक संजय पासवान नाम का व्यक्ति नशे की हालत में पकड़ा गया है। उसके खिलाफ स्थानीय स्कूल से प्रधान शिक्षिका ने यह शिकायत की है कि क्लास रूम में घुसकर बच्चों की पिटाई किया है और खदेड़ने पर भागा है जिसके बाद स्थानीय लोगों के द्वारा पकड़ कर पुलिस के हवाले किया गया है । पकड़े गए संजय पासवान की नशे में होने की पुष्टि हुई है पूछताछ चल रही है पूछताछ के बाद जेल भेजा जाएगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *