ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

सूर्या नदी में डूबकर दो युवकों की मौत

सूर्या नदी में नहाने गए दो युवकों की पानी में डूबकर मौत हो गई है। दोनो युवकों की पहचान शोमेश साहेबराव शिंदे और करण चेतन नायक के रूप में की गई है। दोनों युवक बोईसर के दांडी पाड़ा निवासी हैं। मिली जानकारी के अनुसार बोरशेती गांव स्थित सूर्या नदी में तीन युवक नहाने गए थे। लेकिन पानी के गहराई का वह पूर्वानुमान नही लगा पाए और नदी में डूबने लगे। जिनमे से एक युवक को बचा लिया गया।

घटना की जानकारी मिलने के बाद मनोर पुलिस मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड, बोरशेती विलेज लाइफ गार्ड्स की मदद से नदी के किनारे तलाशी अभियान चलाया। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों युवकों का शव ढूंढने में पुलिस कामयाब रही। पुलिस दोनों शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *