ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

पिकअप वैन से 175 किलो गांजा बरामद, चालक गिरफ्तार

स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने शुक्रवार देर रात सिलीगुड़ी में अभियान चलाकर एक पिकअप वैन से 175 किलो गांजा के साथ चालक को गिरफ्तार किया है। आरोपित का नाम अजीजुल हक (46) है। वह कूचबिहार का निवासी है। जब्त गांजे की अनुमानित बाजार मूल्य 15 लाख रूपये आंकी गई है।

सूत्रों के अनुसार, एसटीएफ को गुप्त सूचना मिली कि सिलीगुड़ी के रास्ते बिहार में गांजे की तस्करी होने वाली है। इसी सूचना पर भक्ति नगर थाना अंतर्गत बंगाल सफारी के पास अभियान चलाकर वाहनों की तलाशी शुरू की। इस दौरान एक संदिग्ध पिकअप वैन की तलाशी के दौरान 175 किलो गांजा बरामद हुआ।

इसके बाद एनडीपीएस एक्ट के तहत एसटीएफ ने चालक को गिरफ्तार कर लिया। बाद में आरोपित भक्ति नगर थाने की पुलिस को एसटीएफ ने आगे की कार्रवाई के लिए सौंप दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *