ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

गाजियाबाद में सड़कों पर विचरण कर रहे एक हजार से अधिक गोवंश को मिला आश्रय स्थल

दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में गो संरक्षण अभियान 16 जनवरी तक बढ़ा दिया गया है। अभी तक पूरे जिले में चले अभियान के दौरान एक हजार से अधिक गोवंश को संरक्षण दिया गया है। सभी गोवंशों को सड़क से उठा कर आश्रय स्थलों पर भेजा गया है। ये सभी जिले की सीमा के अंदर की सड़कों पर विचरण कर रहे थे। आश्रय स्थलों में उनके चारे-पानी की व्यवस्था की गई है। साथ ही ठंड से बचने के लिए भी पूरे इंतजाम किए गए हैं।

जिला पशु चिकित्सा अधिकारी श्रीप्रकाश पांडेय ने गुरुवार को पत्रकारों से कहा कि राज्य सरकार के निर्देश के बाद एक नवंबर से यह अभियान शुरू किया गया था जो 31 दिसंबर तक पूरा होना था, लेकिन शासन ने अभियान को अब 16 जनवरी बढ़ा दिया गया है। सभी विकासखंड अधिकारियों एवं नगर निकाय के अधिशाषी अधिकारियों को नोडल अधिकारी बनाया गया है और जिले में कुल 1000 गोवंश के संरक्षण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था जिसको हासिल कर लिया गया है।

पांडेय ने बताया कि अभियान को कामयाब बनाने के लिए पूरे जिले में 10 वाहन भ्रमण कर रहे हैं और जिन पर विभाग की टीम तैनात है। यह टीम सड़क पर जहां भी कोई गोवंश विचरण करता दिखाई देता है तो उसे गाड़ी के जरिए संबंधित क्षेत्र के आश्रय स्थलों पर भेज दिया जाता है। गाजियाबाद जिले में कुल 22 को आश्रय स्थल हैं। यह अभियान लगातार जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *