ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

संसद की सुरक्षा में चूक के बाद झारखंड विधानसभा में तैनात रहेंगे 1000 पुलिसकर्मी

लोकसभा में दो युवकों के दर्शक दीर्घा में कूदने की घटना से सबक लेते हुए 15 दिसंबर से शुरू हो रहे झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र में सुरक्षा के विशेष इंतजाम रहेंगे। विधानसभा आने वाले दर्शकों की गहन जांच होगी। उनकी मेटल डिटेक्टर के अलावा मैनुअली जांच भी की जायेगी। सत्र के दौरान पांच आइपीएस, 12 डीएसपी और 1000 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे।

सुरक्षा में जैप, रैप, इको, आइआरबी, एसआइआरबी सहित पुलिसकर्मी शामिल रहेंगे। साथ ही हथियारबंद जवानों के अलावा डंडा पार्टी की भी तैनाती होगी। जिला के एसएसपी, सिटी एसपी, ग्रामीण एसपी, ट्रैफिक एसपी सहित मुख्यालय से मिले एक आइपीएस सहित पांच आइपीएस को सुरक्षा में लगाया गया है।

इस संबंध में रांची एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि दिल्ली के संसद भवन की घटना के बाद झारखंड विधानसभा सत्र लिए सुरक्षा के विशेष इंतजाम किये गये हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *