ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

युवक की हत्या के दो आरोपित गिरफ्तार, एक महिला आरोपित फरार

जिले के धुर नक्सल प्रभावित क्षेत्र गोंडाहुर में भाभी ने अपने दो देवरों के साथ मिलकर एक युवक को मौत के घाट उतार दिया। घटना के पीछे अवैध संबंध की बात सामने आ रही है। पुलिस ने आरोपित दोनों देवरों संजू तिर्की और बृज तिर्की को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं पुलिस फरार महिला की तलाश कर रही है।

पखांजूर एएसपी प्रशांत शुक्ला ने बुधवार को जानकारी देते हुए बताया कि दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है, फरार महिला जेरोमिना तिर्की की तलाश की जा रही है। मामले में आरोपितों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 11 अगस्त को गोंडाहुर निवासी नकुल पांडे ने अपने बेटे नवदीप पांडे उम्र 30 वर्ष की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। पुलिस मामला दर्ज कर युवक की तलाश कर रही थी। इसी दौरान उसका शव एक खेत में बहुत बुरी हालत में मिला। उसके सिर पर गंभीर चोट के निशान थे। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया, जिसमें युवक की हत्या की पुष्टि हो गई। पुलिस ने परिजनों और गांव वालों से पूछताछ की, जिसमें यह पता चला कि नवदीप का गांव की ही एक महिला जेरोमिना तिर्की के घर में आना-जाना था तथा दोनों के बीच अवैध संबंध थे। वहीं महिला का पति केरल में काम करने गया है। पुलिस ने महिला के घर पहुंचकर उसे बुलाने को कहा, तो पता चला कि वह महिला फरार हो गई है। हालांकि पुलिस ने उसके दोनों देवरों संजू तिर्की और बृज तिर्की को हिरासत में ले लिया, जिनकी भूमिका भी इस हत्याकांड में संदिग्ध पाई गई थी।

पुलिस की पूछताछ में दोनों देवर ज्यादा देर तक टिक नहीं पाए और हत्याकांड का खुलासा कर दिया। आरोपितों ने बताया कि उनका बड़ा भाई केरल में काम करने गया है। इस बीच नवदीप उनके घर आने-जाने लगा। उनकी भाभी के साथ उसके नाजायज संबंध हो गए। इसके बाद से वह रोज आकर भाभी को परेशान करने लगा। जब भाभी ने यह बात बताई, तो हमने उसे रास्ते से हटाने की योजना बनाई। 09 अगस्त को जब नवदीप घर आया, तो भाभी के साथ मिलकर उसके सिर पर ताबड़तोड़ वार कर उसे बेहोश कर दिया। फिर बिजली का करंट लगाकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद उसके शव को खेत में बिजली के पोल के पास फेंक दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *