ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

राजस्थान को मिली पहली “वंदे भारत ट्रेन” की सौगात

राजस्थान: राजस्थान राजनीति में चल रही उठक- पाठक के बीच पीएम मोदी ने आज राजस्थान को वनडे भारत ट्रेन की सौगात दी है | पीएम मोदी ने आज अजमेर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई। पीएम मोदी ने आज दिल्ली से इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई | इस दौरान वह दिल्ली से वर्चुअली जुड़े जबकि रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव और सीएम गहलोत जयपुर स्टेशन पर मौजूद रहे। वंदे भारत ट्रेन राजस्थान को देने के लिए गहलोत ने पीएम मोदी का आभार जताया।

राजस्थान में वंदे भारत ट्रेन की सौगात मिलने के बाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम गहलोत ने कहा कि आज़ादी के बाद का यह पहला अवसर है जब राजस्थान को पहली बार रेलमंत्री मिला है | सीएम गहलोत ने उम्मीद जताई है कि रेलमंत्री राजस्थान में रेलवे का अधिक विकास करेंगे | पीएम मोदी का स्वागत करते हुए गहलोत ने कहा, ‘ सबसे पहले मैं अपनी ओर से, सबकी ओर से और पूरे प्रदेश की ओर से प्रधानमंत्री जी का हार्दिक स्वागत करता हूं। उनका आभार व्यक्त करते हैं कि आपने ‘वंदे मातरम एक्सप्रेस’ जिसका अपना महत्व है वह प्रदेश को दिया है।’ उन्होंने राजस्थान में रेलवे नेटवर्क के और विकास की मांग की।

बठिंडा मिलिट्री स्टेशन में फायरिंग, 4 जवानों की मौत, सर्च ऑपरेशन जारी …

‘पहले राजनीति के हिसाब से चलती थी ट्रेन’…

इसके साथ उन्होंने पिछली सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले ट्रेनों को राजनीति का अखाड़ा बनाया गया | पीएम मोदी ने कहा, ‘आजादी के बाद रेलवे के आधुनिकीकरण पर हमेशा राजनीतिक स्वार्थ हावी रहा | राजनीतिक स्वार्थ को देख कर ही तय किया जाता था कि कौन रेल मंत्री बनेगा, राजनीतिक स्वार्थ ने ही ऐसी-ऐसी ट्रेनों की घोषणा करवाई जो कभी चली ही नहीं | हालत यह थी कि गरीब की जमीन छीन कर उन्हें रेलवे में नौकरी का झांसा दिया गया।

लखनऊ: ‘पहले आओ पहले पाओ’ की तर्ज पर शिक्षकों को एरियर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *