October 4, 2026

ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

यूपी : गाजियाबाद के अदालत परिसर में घुसकर तेंदुए मचाया हड़कंप, हमले में इतने लोग हुए जख्मी

गाजियाबाद : यूपी के जिला गाजियाबाद के अदालत परिसर में घुसे तेंदुए ने अफरा – तफरी मचा दी. बताया जा रहा है कि, तेंदुए के इस हमले में कई लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए. आनन – फानन में इस बात की जानकारी वन विभाग और पुलिस विभाग को दी गयी. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस और वन विभाग टीमों में बचाव कार्य शुरू किया।

ये भी पढ़े :-Investors Summit 2023 : यूपी में इन्वेस्टर्स समिट का होगा आयोजन, जानिए सीएम योगी का प्रदेश के लिए क्या प्लान ?

आपको बता दें कि , बुधवार को तकरीबन साढ़े चार बजे तेंदुआ आदलत परिसर में पहुंचा। जिसके बाद तेंदुए को देख हंड़कंप मच गया। इस दौरान तेंदुए ने कोर्ट के बाहर एक मोची पर हमला कर दिया, जिससे कई लोग बुरी तरह से घायल हो गए. इसके बाद तेंदुआ पहली मंजिल पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में दाखिल हो गया. इसी दौरान किसी ने कमरें का दरवाजा बंद कर तेंदुए को कैद कर लिया। जिसके बाद इस बात की सूचना वन विभाग और पयलिस विभाग को दी गयी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.