ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

पति आदिल पर अभिनेत्री राखी सावंत ने लगाए गंभीर आरोप, कहा – ‘4 लाख कैश और जेवर चोरी करके भाग गया…’

एंटरटेमेंट डेस्क : इन दिनों अभिनेत्री राखी सावंत की पर्सनल लाइफ विवादों से घिर गयी हैं. आए दिन कोई न कोई नया मुद्दा सामने आ रहा हैं. हाल ही में अभिनेत्री ने पति आदिल पर धोखा देने के आरोप लगाए थे. इसके साथ ही तनु चंदेल नाम की रूमर्ड गर्लफ्रेंड के साथ आदिल की तस्वीरें भी वायरल हुई थी. वही हालही में राखी ने एक नया वीडियो जारी किया हैं जिसमें उन्होंने आदिल के साथ रिश्ते को ख़त्म करने की घोषणा की है. इतना ही नहीं इस वीडियो में राखी सावंत ने पति आदिल पर गम्भीरत आरोप लगाते हुए भी नजर आई. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा है कि , ”आदिल पर 1 करोड़ रुपये हड़पने और घर से सामान चोरी करके भागने के जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं.”

ये भी पढ़े :- उर्फी जावेद बोलीं- ऐक्टर्स को हिंदू-मुस्लिम में बांटना गलत, कंगना रनौत ने दिया ये जवाब

यूट्यूबर वाहिद अली से बातचीत के दौरान अभिनेत्री राखी सावंत ने कहा कि , ” तनु चंदेल के साथ आदिल का अफेयर चल रहा है. जब राखी बिग बॉस मराठी का हिस्सा थीं तो वो आदिल को 10 लाख कैश देकर गई थीं, ये पैसे राखी ने अपनी मां जया भेड़ा के इलाज के लिए दिए थे जो आदिल ने हॉस्पिटल में खर्च न करके जब्त कर लिए. आदिल मेरे घर मेरे साथ अब नहीं रहा रहा है. वो भाग गया है, मेरे घर से 4 लाख कैश और जेवर भी ले गया है. इतना ही नहीं राखी ने आदिल पर करीब 1 करोड़ रुपये हड़पने का आरोप भी लगाया है. ”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *