ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

दिल्ली के बाद नोएडा में भी सड़क पर दरिंदगी, लड़की को गाड़ी से कुचल फेंका

दिल्ली में एक लड़की को कार से 12 किलोमीटर तक घसीटे जाने की घटना के बाद ग्रेटर नोएडा में भी सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया है। ग्रेटर नोएडा ईस्टर्न पेरीफेरल हाईवे पर अज्ञात महिला का शव मिला है। पहचान छिपाने के लिए सिर को टायर से सर कुचला गया है। शव के आसपास कोई वाहन नहीं मिला है। हत्या कर शव को फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। दादरी पुलिस मौके पर पहुंच जांच में जुट गई है।

dead body found on eastern peripheral expressway in greater noida - दिल्ली  के बाद नोएडा में भी सड़क पर दरिंदगी, लड़की को गाड़ी से कुचल फेंका

दादरी कोतवाली क्षेत्र में कोट के पुल के पास सोमवार की सुबह एक युवत की शव ईस्टर्न पैरिफेरल एक्सप्रेस वे पर पड़ा मिला है। जिसका सिर किसी वाहन से कुचला गया है। माना जा रहा है कि युवती की कहीं और हत्या करने के बाद शव यहां पर फेंका गया।

पुलिस इस मामले में विभिन्न बिन्दुओं पर जांच कर रही है। युवती की शिनाख्त नहीं हो सकी है, पुलिस के अनुसार मृतका की उम्र करीब 30 से 35 वर्ष है। जिसकी शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

नोएडा में यह वारदात ऐसे समय पर हुई है जब यहां से कुछ किलोमीटर दूर ही दिल्ली में एक बेटी को कार से 12 किलोमीटर तक घसीटकर मार डाला गया। शनिवार रात सुल्तानपुरी इलाके में कार ने स्कूटी सवार लड़की को टक्कर मार दी। मुरथल से पार्टी करके लौट रहे पांच लड़कों ने कार नहीं रोकी और 12 किलोमीटर तक लड़की को घसीटते रहे। शव को कंझावला के जौंती गांव में छोड़कर फरार हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *