ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

जम्मू संभाग में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे दर्ज

रात में आसमान साफ रहने के कारण कश्मीर में भीषण ठंड जारी है और इस दौरान जम्मू संभाग में न्यूनतम तापमान सामान्य से भी नीचे रहा।

मौसम कार्यालय ने 14 फरवरी तक रात में आसमान साफ रहने के साथ शुष्क मौसम का पूर्वानुमान लगाया है जिसका मतलब है कि कम से कम अगले चार से पांच दिनों तक भीषण ठंड जारी रहने की संभावना है।

इसी बीच श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 4.8 डिग्री, गुलमर्ग में शून्य से नीचे 9 डिग्री और पहलगाम में शून्य से नीचे 10.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू शहर में न्यूनतम तापमान 5.3, कटरा में 5.8, बटोत में 3.3, भद्रवाह में शून्य से नीचे 1.6 और बनिहाल में 2 डिग्री सेल्सियस रहा।

लद्दाख क्षेत्र के लेह शहर में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 16.1 और कारगिल में शून्य से नीचे 19.8 रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *