ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

खजराना गणेश मंदिर में आज प्रज्ज्वलित किए जाएं 10 हजार दीप, लगेगा छप्पन भोग

अयोध्या में 22 जनवरी को श्री राम मंदिर में भगवान श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर इंदौर में कलेक्टर आशीष सिंह तथा नगर निगम आयुक्त हर्षिका सिंह के मार्गदर्शन में श्री गणपति मंदिर खजराना में आज (रविवार को) मंदिर परिसर में आकर्षक साज-सज्जा के साथ ही विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

जनसम्पर्क अधिकारी पूजा थापक ने बताया कि सम्पूर्ण मंदिर परिसर में मुख्य प्रवेश द्वार से निकासी मार्ग तक आर्कषक विद्युत सज्जा, परिसर स्थित श्रीराम मंदिर में अखण्ड रामायण पाठ, भव्य आरती, प्रसाद वितरण, पंडितों द्वारा शंखनाद, सुन्दरकाण्ड पाठ, 1.25 लाख राम नाम का जाप, 56 भोग का आयोजन, सायं 6:30 से परिसर में 10 हजार दीपों का प्रज्ज्वलन, सायं 7:30 बजे रवि फायर्स की ओर से आर्कषक आतिशबाजी, श्रीराम मंदिर के भव्य स्वरूप की प्रतिकृति, श्रीरामचरितमानस के प्रमुख प्रंसगों का सचित्र प्रदर्शन, दोपहर दो बजे से चमेली देवी स्कूल के बच्चों द्वारा प्रभु श्रीराम, लक्ष्मण, माता सीता, श्री हनुमान जी वानर सेना सहित मंदिर परिसर में भ्रमण किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *