• July 12, 2025

शिरडी जा रही बस हादसे का शिकार, 10 साईं भक्तों की दर्दनाक मौत; 4 गंभीर

महाराष्ट्र के नासिक में बड़ा हादसा हुआ है। साईं बाबा के भक्तों को ले जा रही बस के ट्रक से टकरा जाने से 10 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में कई लोग घायल हो गए हैं। नासिक पुलिस ने इस घटना की पुष्टि की है। यह दुर्घटना नासिक-अहमदनगर राजमार्ग पर शुक्रवार सुबह पथारे के पास हुई। मुख्यमंत्री कार्यालय ने मृतकों के परिजनों के लिए 5 लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा की है।

बस और ट्रक की हुई भिडंत; 10 यात्रियों की मौत, कई गंभीर घायल - Latest  Himachal Pradesh News Headlines in Hindi | हिमाचल प्रदेश न्यूज़ | Rozana  Himachal

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने इस हादसे पर शोक व्यक्ति किया है। उन्होंने हादसे में मारे गए लोगों के परिवारों को पांच-पांच लाख रुपये देने और घायलों को सरकारी खर्च पर जरूरी इलाज मुहैया कराने के निर्देश दिए हैं। हादसे की खबर मिलते ही मुख्यमंत्री ने नासिक के मंडलायुक्त और जिला कलेक्टर से फोन पर बात की और विस्तृत जानकारी ली। इस हादसे में अब तक दस लोगों की मौत हो चुकी है। चार यात्रियों की स्थिति नाजुक बनी हुई है। आपको बता दें कि बस में कुल 45 यात्री सवार थे।

बदलापुर और आसपास के इलाकों से एक प्राइवेट बस श्रद्धालुओं को शिरडी में साईंबाबा का दर्शन कराने के लिए ले जा रही थी। इस हादसे में कुल 12 यात्री घायल हुए हैं। इनमें से चार की स्थिति नाजुक बताई जा रही है। मरने वालों में छह महिलाएं, दो बच्चे और दो पुरुष शामिल हैं।

नासिक के पुलिस अधीक्षक शाहजी उमाप ने इस दुर्घटना की जानकारी देते हुए कहा, ”बस बदलापुर-अंबरनाथ से शिरडी जा रही थी। तभी बस और ट्रक में आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस घटना में छह महिलाओं, दो पुरुषों और दो बच्चों सहित दस लोगों की मौत हो गई।”

Digiqole Ad

Rama Niwash Pandey

https://ataltv.com/

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *