ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

पानी की किल्लत को लेकर भाजपा महिला मोर्चा ने किया आतिशी के घर के बाहर प्रदर्शन

राजधानी दिल्ली में भीषण गर्मी के बीच लोगों को पानी की किल्लत से भी दो चार होना पड़ रहा है। पानी की किल्लत को लेकर दिल्ली प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को दिल्ली की जल मंत्री आतिशी के घर के बाहर धरना प्रदर्शन किया। महिला कार्यकर्ताओं ने घर के बाहर मिट्टी के मटकों के साथ आम आदमी पार्टी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया और केजरीवाल के खिलाफ नारे लगाए।

महिला मोर्चा का आरोप है कि दिल्ली में हो रही पानी की किल्लात के लिए अरविंद केजरीवाल सरकार जिम्मेदार है। भाजपा दिल्ली प्रदेश की महिला मोर्चा की अध्यक्ष ऋचा पांडे ने कहा कि पानी की कमी दूर करने के लिए अरविंद केजरीवाल सरकार ने समय रहते कोई ठोस प्रयास नहीं किया, जिसका नतीजा है कि आज दिल्ली की जनता पानी के लिए हाय-हाय कर रही है। संगम विहार से बवाना तक, कोंडली से बिजवासन तक और पालम से नरेला तक हर ओर पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है। सरकार एवं निजी टैंकर माफिया हर ओर लूट का खेल कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि अप्रैल के महीने से ही पता चल गया था कि दिल्ली में इस बार भीषण गर्मी पड़ने वाली है और गर्मी के कारण पानी की कमी होगी, यह सबको पता था। अरविंद केजरीवाल सरकार ने ना ही इस मामले में कोई ठोस कदम उठाया और ना ही समर एक्शन प्लान पर ही कोई काम किया, जिसका नतीजा है कि आज दिल्ली की जनता इस भीषण गर्मी में भी पानी जैसी मूलभूत जरूरतों के लिए परेशान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *