‘भारत जोड़ो यात्रा’ के बीच लगातार दो धमाकों से दहला जम्मू, कई लोग घायल

समाचार एजेंसी एएनआई के हवाले से सेना ने बताया कि बम धमाके बहुत ज्यादा पावरफुल थे। जानकारी के अनुसार, बम धमाके नरवाल के ट्रांसपोर्ट नगर के यार्ड नंबर 7 में हुए हैं। हालांकि धमाके के बारे में अधिक जानकारी जुटाई जा रही है।

पीटीआई ने एक पुलिस अधिकारी के हवाले से कहा, “पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और सर्च ऑपरेशन शुरू हो गया है। वहीं, घायलों को अस्पताल ले जाया गया है।”

जम्मू में चल रही भारत जोड़ो यात्रा
बता दें कि इस वक्त राहुल गांधी की अगुवाई में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा जम्मू से गुजर रही है। योजना के मुताबिक राहुल गांधी की यह यात्रा 19 जनवरी को लखनपुर पहुंची थी और वहां एक रात रुकने के बाद अगली सुबह कठुआ के हटली मोड़ से रवाना हुई। 21 जनवरी की सुबह यह हीरानगर से दुग्गर हवेली के लिए शुरू हुई और 22 जनवरी को विजयपुर से सतवारी तक जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *