ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

नाबालिक से दुष्कर्म, पांच आरोपित गिरफ्तार

रातू थाना क्षेत्र के महादेवटंगरी में एक नाबालिग से पांच युवकों ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। नाबालिग 9 वीं कक्षा की छात्रा है। जानकारी के अनुसार नाबालिग सहेली के साथ शुक्रवार को घूमने गयी थी। इसी क्रम में दोनों ने मिलकर अपने अन्य दोस्तों के साथ नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया।

नाबालिग के बयान पर पोक्सो एक्ट के तहत शनिवार को एफआईआर दर्ज किया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांचों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है । गिरफ्तार आरोपितों में सोनू लोहरा, उत्तम मुंडा, संजू मुंडा , सुभाष तिर्की और विपिन मुंडा शामिल है। पांचों से पूछताछ की जा रही है। ग्रामीण एसपी सुमित अग्रवाल ने बताया कि मामले में पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। सभी से पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *