October 4, 2026

ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

ना सिंदूर और ना मंगलसूत्र, शादी के बाद ऐसे लुक में देखा तो अथिया शेट्टी पर भड़के लोग

बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी का एक ताजा वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह एक सलून से बाहर निकलती नजर आ रही हैं। वीडियो पर केएल राहुल की पत्नी अथिया शेट्टी को जमकर ट्रोल किया जा रहा है। वजह है शादी के चंद दिन बाद अथिया शेट्टी का बिना मंगलसूत्र और सिंदूर के नजर आना। अथिया इस वीडियो में बिलकुल कैजुअल लुक में हैं और पापाराजी को बिना खास अटेंशन दिए सीधे गाड़ी में जाकर बैठती नजर आ रही हैं।

TOP 5 News: मेट गाला में शिरकत करेंगी दीपिका पादुकोण, आथिया शेट्टी और केएल  राहुल नहीं करेंगे इस साल शादी, पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें | Top 5 Deepika  Padukone Athiya Shetty and KL Rahul to attend Met Gala will not marry this  year read entertainment news know ...

शादी के बाद इस वीडियो पर ट्रोल हुईं अथिया
लूज शर्ट और रिप्ड जींस में अथिया शेट्टी सलून से निकलकर सीधे अपनी आलीशान ऑडी कार में बैठ जाती हैं। खुले बालों में अथिया शेट्टी का यह सादा लुक ही उनकी ट्रोलिंग की वजह बना है। एक यूजर ने कमेंट किया- एटिट्यूड देखो, क्यों पीछे पड़ते हो इनके। इगनोर करो। भाव अपने आप नीचे आ जाएंगे।

3 महीने बाद KL Rahul की दुल्हनिया बनेंगी Athiya Shetty? सुनील शेट्टी ने  दिया ये जवाब - Athiya shetty KL Rahul Wedding Suniel Shetty Actor Reacts On  Rumors Bollywood tmovb - AajTak

मंगलसूत्र बस फोटोशूट के लिए पहना था?
इसी तरह एक यूजर ने कमेंट किया- इनको शादी के बाद इनकी सास सिंदूर, मंगलसूत्र, बिछिया, साड़ी, पायल ये सब करने को नहीं बोलती? एक ट्रोल ने लिखा- सिंदूर मंगलसूत्र सब गायब है, सिर्फ फोटोशूट के लिए था। एक शख्स ने लिखा- एटिड्यूड किस बात का है? वो पूछ रहा है कैसे हो? और ये ऐसे एक्ट कर रही है जैसे वो रायफल लेकर खड़ा हो।

कब हुई थी सुनील शेट्टी की बेटी की शादी?
एक शख्स ने लिखा- पहले कोई भाव नहीं देता था और अब फ्लॉप एक्ट्रेस को सब अटेंशन दे रहे हैं। इसी तरह ढेरों यूजर्स ने अथिया शेट्टी को ट्रोल किया है। उनके इस वीडियो पर इस तरह के तमाम कमेंट आए हैं। बता दें सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी स्टार क्रिकेटर केएल राहुल के साथ 23 जनवरी को शादी के बंधन में बंध गई थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.