गीतकार Javed Akhtar ने पाकिस्तान पर बोला हमला, कहा – ‘पाकिस्तान को घर में घुसकर मारा’

एंटरटेमेंट डेस्क : बॉलीवुड के दिग्गज स्क्रीनराइटर, गीतकार और पटकथा लेखक जावेद अख्तर एक बार फिर से अपने द्वारा दिए गए ब्यान की वजह से सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे है। एक टीवी शो को दिए गए इंटरव्यू में उन्होंने पाक को जमकर धोया है और इससे मजेदार बात यह है कि उन्होंने ये कारनामा पाकिस्तान की धरती पर किया हैं। दरअसल, इन दिनों जावेद अख्तर पाकिस्तान में आयोजित फ़ैज़ फेस्टिवल में शामिल होने के लिए लाहौर पहुंचे है। इस दौरान उन्हें पाकिस्तान को आतंकी हमले की याद दिलाते दिखाई दिए।

आज सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वो पाकिस्तानी मीडिया से बात करते हुए, उस मुल्क की पॉलिसीज पर जमकर हमला बोल रहे हैं। जावेद अख्तर इस वीडियो में कहते हैं कि ‘यहां मैं तकल्लुफ से काम नहीं लूंगा। हमने तो नुसरत के बड़े-बड़े ईवेंट्स किए मेहदी हसन के बड़े- बड़े फंक्शन किए लेकिन आपके मुल्क में तो लता मंगेशकर का कोई फंक्शन नहीं हुआ’

 

जावेद ने इसके बोलते कहा कि, ‘हम एक दूसरे को इल्जाम ना दें उसके बावजूद, अहम बात ये है कि ये जो आज कल इतनी गर्म है फिज़ा वो कम होनी चाहिए। हम तो बंबई के लोग हैं, हमने देखा हमारे शहर पर कैसे हमला हुआ। वो लोग नॉर्वे से तो नहीं आए थे, ना मिश्र आए थे, वो लोग अभी भी आपके मुल्क में घूम रहे हैं। इसलिए शिकायत अगर हिंदुस्तानी के दिल में हो तो आपको बुरा नहीं मानना चाहिए’

जावेद अख्तर की मुरीद हुई कंगना

जावेद अख्तर का वीडियो सामने आने के बाद कंगना रनौत ने ट्विटर पर शेयर किया है और इसके कैप्शन में उन्होंने जमकर तारीफें लिख डाली हैं। उन्होंने लिखा- ‘जब मैं जावेद साब की कविताएं सुनती हूं तो लगता है कि ये कैसे मा सरस्वरी जी की इन पर कृपा है, लेकिन देखो कुछ तो सच्चाई होती है इंसान में तभी तो खुदाई होती है उनके साथ में… जय हिंद. घर में घुसकर मारा’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *