ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

सड़क दुर्घटना में युवक की मौत

सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई है। घटना गुरुवार देर रात एशियन हाईवे-48 पर गयेरकाटा चौपथी की है। मृत युवक का नाम अकीमुल इस्लाम (23) है। वह बानरहाट के तेलीपाड़ा इलाके का रहने वाला था।

बताया जा रहा है कि बीती रात वह अपनी बाइक से घर लौट रहा था। उसी समय गयेरकाटा चौपथी पर दुर्घटना का शिकार हो गया। वह एक कार के पहिये के नीचे आ गया जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *