ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

भाजयुमो युवा चौपाल कार्यक्रम आयोजित

भाजपा युवा मोर्चा ने कैंट विधानसभा क्षेत्र के जीएमएस मंडल वार्ड-32 में आयोजित चौपाल के माध्यम से युवाओं को केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।

इस दौरान विभिन्न पार्टियों के 35 से ज्यादा युवाओं ने भाजपा की सदस्यता भी ग्रहण की। मुख्य अतिथि भाजयुमो प्रदेश मंत्री राजेश रावत ने कहा कि राम मंदिर के निर्माण, अनुच्छेद 370 हटाना, प्रधानमंत्री आवास योजना आदि योजनाओं का भाजपा ने चुनावों से पहले वादा किया था। पार्टी ने जनता से किए अपने हर वादे को पूरा किया है। केंद्र और राज्य सरकार की सभी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सबको मिला है। प्रदेश संयोजक युवा मोर्चा प्रगति रावत, सोमवार को आयोजित कार्यक्रम की वक्ता महानगर कार्यकारिणी सदस्य वैशाली बंसल रही।

कार्यक्रम के मुख्य वक्त ने राज्य एवं केंद्र के अनेक योजनाओं की जानकारी युवा युवाओं को दी। चौपाल कार्यक्रम में कई युवाओं ने भारतीय जनता युवा मोर्चा की सदस्यता ग्रहण की। बरसात के मौसम में भी युवा कार्यकर्ता चौपाल के कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

इनमें जीएमएस मण्डल युवा मोर्चा मंडल में महामंत्री शेखर नौटियाल, मंडल उपाध्यक्ष राजकुमार तिवारी, मंडल में मीडिया प्रभारी विकास बेनीवाल, युवा मोर्चा महामंत्री आदित्य नौटियाल, महामंत्री गौरव शर्मा, युवा नेता रितेश चौरसिया, उपाध्यक्ष दामन नौटियाल, मंत्री ईशा सूद, सोशल मीडिया प्रभारी नवीन काकू, आईटी प्रभारी सक्षम आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *