• February 12, 2026

बकरी चोर के संदेह में युवक की पिटाई

 बकरी चोर के संदेह में युवक की पिटाई

बकरी चोर के संदेह में ग्रामीणों ने एक युवक की पिटाई कर दी। घटना माथाभांगा ब्लॉक के शिकारपुर ग्राम पंचायत के गंडाल कुटी इलाके में बुधवार देर रात घटी है। घायल युवक का नाम मोहन बर्मन है।

घायल युवक के परिजनों का दावा है कि युवक इलाके में अपने एक रिश्तेदार के घर जंगल में शौच के लिए गया था। तभी ग्रामीणों को संदेह हुआ तो ग्रामीणों ने बकरी चोर होने के संदेह में युवक का पीछा किया और फिर युवक को पकड़कर जमकर पिटाई कर दी। सूचना पाकर माथाभांगा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को माथाभांगा महकमा अस्पताल ले आई। माथाभांगा थाने की पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *