भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी

प्रदेश में बीती रात मूसलाधार बारिश हुई। पूरी रात बारिश चलती रही। ऐसे में एक बार फिर मौसम विभाग ने 19 सितम्बर तक पूरे प्रदेश में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार ऊधमसिंहनगर और हरिद्वार में 18-19 सितम्बर को मौसम सामान्य रहेगा। शेष पूरे प्रदेश में भारी बारिश का क्रम जारी रहेगा।

मौसम विभाग के निदेशक डॉ. विक्रम सिंह ने सलाह दी है कि छोटी नदी-नालों के समीप रहने वाले लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। लोगों को सलाह दी जाती है कि वह आकाशीय बिजली गिरने के समय पेड़ों के नीचे शरण न लें, इससे क्षति होने की संभावना रहती है। उन्होंने जिला प्रशासन से भी आग्रह किया है कि बारिश के क्रम को देखते हुए सावधानी बरती जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *