ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

पत्रकारों और जिला प्रशासन के बीच सामंजस्य बनाकर होगा कार्य: डीपीआरओ

डीपीआरओ डॉ असीम को दी गई विदाई, डॉ प्रभात शंकर का हुआ स्वागत

 

रामगढ़ डीपीआरओ के पद पर डॉ प्रभात शंकर ने शुक्रवार को पदभार ग्रहण किया है। इस दौरान उन्होंने निवर्तमान डीपीआरओ डॉक्टर असीम कुमार को पलामू जिले में बेहतर कार्य करने के लिए शुभकामनाएं दीं ।

मौके पर डीपीआरओ डॉक्टर प्रभात शंकर ने कहा कि रामगढ़ जिले में पत्रकारों और जिला प्रशासन के बीच सामंजस्य स्थापित कार्य को आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन सरकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार और जनता को मिलने वाले लाभ को अंतिम बिंदु तक पहुंचाना चाहती है। उसके लिए मीडिया एक सशक्त माध्यम है। सूचना भवन में मौजूद कर्मियों और पत्रकारों के द्वारा निवर्तमान डीपीआरओ डॉक्टर असीम कुमार को विदाई दी गई, साथ ही डीपीआरओ डॉक्टर प्रभात शंकर का स्वागत भी किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *