ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

मुंहबोली मौसी के धेवते को चुराकर ले गई महिला

लालकुर्ती थाना क्षेत्र के रजबन से एक महिला अपनी मुंहबोली मौसी के धेवते को चुराकर फरार हो गई। पीड़िता की शिकायत के बाद लालकुर्ती पुलिस सक्रिय हुई और महिला का पता लगा लिया। पुलिस अब बच्चे को बरामद करने के प्रयास में जुटी है।

रजबन निवासी राजबाला की विवाहित बेटी अंकिता इन दिनों सहारनपुर स्थित ससुराल से अपने मायके में आई हुई है। राजबाला के मुताबिक गुरुवार की रात उत्तराखंड के हरिद्वार स्थित ज्वालापुर की रहने वाली उसकी मुंहबोली भांजी राधिका उनके घर पर पहुंची। शुक्रवार की सुबह राजबाला अपनी बेटी अंकिता और राधिका को साथ लेकर लालकुर्ती पैंठ बाजार में खरीदारी करने गई। इस दौरान अंकिता के दो महीने बेटे तनुज को राधिका ने अपनी गोद में ले लिया। राजबाला और अंकिता कपड़े खरीद रही थी। तभी अचानक राधिका मासूम तनुज को लेकर फरार हो गई। घटना का पता चलते ही दोनों महिलाओं ने राधिका को काफी खोजा, लेकिन कुछ पता नहीं चला। इसके बाद लालकुर्ती थाने पहुंची महिलाओं ने पूरे मामले की जानकारी इंस्पेक्टर इंदु वर्मा को दी। इंस्पेक्टर के अनुसार, बच्चे को बरामद करने के लिए पुलिस टीमों को महिला के पीछे लगाया गया है। उसकी लोकेशन मुजफ्फरनगर के आसपास आ रही है। जल्दी ही बच्चे को बरामद कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *