ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

तेज रफ्तार से बाइक से गिरकर महिला की मौत

घुड़ावली गांव के पास नहर पर बने पुल पर एक तेज रफ्तार बाइक से गिरकर एक महिला की मौत हो गई। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

लापरवाही से मोटरसाइकिल चलाने के कारण बाइक पर बैठी महिला की गिरकर मौत होने का मामला सोमवार को सामने आया है। उटावड़ थाना पुलिस ने मृतका के बेटे की शिकायत पर बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के बाद उसके परिजनों को सौंप कर बाइक चालक की तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार जिला नूंह के मुढता गांव निवासी शाहरुख ने थाने में दी शिकायत में कहा है कि वह अपनी मां मौसम, पत्नी मिस्कीना व पड़ोस के नसीरपुर गांव निवासी असलम राव के साथ अपनी रिश्तेदारी से उटावड़ होते हुए अपने गांव मुढेता लौट रहा था। उसकी बाइक पर उसकी पत्नी मिस्कीना बैठी हुई थी, जबकि उसकी माता मौसम असलम की बाइक पर बैठी थीं। शिकायत में बताया गया कि असलम अपनी बाइक को तेज रफ्तार से चला रहा था। उसकी मां और उसने तेज रफ्तार से बाइक चलाने के लिए मना भी किया, लेकिन वह नहीं माना। तेज रफ्तार और लापरवाही से चलाने के दौरान घुड़ावली गांव के पास नहर पुल पर उसकी मां चलती बाइक से सड़क पर गिर गईं। जिससे मां मौसम के सिर में गंभीर चोटें आई। परिजनों ने घायल महिला को नलहड़ अस्पताल नूंह ले गएए लेकिन उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। सफदरजंग अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मां मौसम की मौत हो गई।

उटावड़ थाना प्रभारी टेक सिंह ने सोमवार को बताया कि पीड़ित की शिकायत पर बाइक चालक असलम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के बाद उसके परिनजों को सौंप दिया। पुलिस जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *