कच्ची दीवार गिरने से मलवे में दबकर महिला की मौत

जरीफनगर थाना क्षेत्र आमदपुर गांव में कच्चे मकान की दीवार गिरने से सोमवार को एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने महिला के शव को मलवे से बाहर निकालकर कब्जे में ले लिया, लेकिन परिवार ने पोस्टमार्टम करने से इंकार कर दिया है।

आमदपुर गांव के रहने वाले रघुनाथ झोपड़ी बनाकर परिवार के साथ रह रहे थे। सोमवार को कच्ची दीवार गिरने से मलवे में रघुनाथ की पत्नी मोहरकली दब गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मलवे के नीचे दबी महिला को बाहर निकाला तो उसकी मौत हो चुकी थी।

पूछताछ में पति रघुनाथ ने बताया कि उनकी पत्नी अपने घर में बैठी थी। इसी दौरान अचानक दीवार गिर गई और मलवे में दबकर उनकी पत्नी की जान चली गई। वह मजदूरी करके अपने परिवार का पेट पालते हैं। पैसे ना होने की वजह से वह अपना मकान नहीं बनवा पा रहे थे। सहसवान कोतवाली प्रभारी ने बताया कि परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम करने से इनकार कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *