ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

पुलिस ने शातिर बदमाश को किया गिरफ्तार

पश्चिमी जिला के वाहन चोरी निरोधक दस्ता की पुलिस टीम ने अमृत सिंह उर्फ डॉन को गिरफ्तार किया है। वे पहले से 34 मामलों को अंजाम दे चुका है। इसकी गिरफ्तारी से पुलिस टीम ने 11 मामलों का खुलासा करने का दावा किया है। इसके पास से 6 लूटे गए मोबाइल और 5 चोरी की स्कूटी बरामद की गई है। गिरफ्तार डॉन बाहरी दिल्ली के निहाल विहार का रहने वाला है।

डीसीपी विचित्र वीर ने बताया कि हेड कांस्टेबल मनोज कुमार को सूचना मिली थी कि इस तरह की वारदात को अंजाम देने वाला बदमाश मादीपुर जेजे कॉलोनी के पास आने वाला है। वहां पर यह छीना गया और चुराया गया मोबाइल किसी को डिस्पोजल करने वाला है। उस सूचना पर एसीपी ऑपरेशन अरविंद कुमार की देखरेख में इंस्पेक्टर ईश्वर सिंह,सब इंस्पेक्टर विनोद कुमार, हेड कांस्टेबल योगेश, उमेश और कांस्टेबल मनीष की टीम ने वहां पर ट्रैप लगाया और शाम के समय जैसे ही अमृत सिंह वहां पर पहुंचा पुलिस टीम ने उसे धर दबोचा।

जिस मोटरसाइकिल से वह जा रहा था वह मोटरसाइकिल राजौरी गार्डन थाना इलाके से चोरी की निकली। तलाशी में 6 मोबाइल बरामद किए गए और फिर उसकी निशानदेही पर चोरी की चार मोटरसाइकिल और स्कूटी बरामद की गई। जो इसने पंजाबी बाग रेलवे लाइन के पास सीमेंट साइडिंग में छुपाकर रखा था। इसकी गिरफ्तारी से राजौरी गार्डन, पटेल नगर, जनकपुरी, गीता कॉलोनी, कृष्णा नगर, तिलक नगर, मोती नगर और पंजाबी बाग थाना के मामलों का खुलासा किया गया है।

इसने पुलिस को पूछताछ में बताया कि वह अपनी रोजमर्रा की जरूरत को पूरा करने के लिए अपराध की दुनिया में आया। उसके बाद वह लगातार इस तरह की वारदात को अंजाम दे रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *