ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

ट्रक-डंफर चालकों का दूसरे दिन भी हड़ताल, हाजीपुर-पटना गांधी सेतु को किया जाम

केंद्र सरकार द्वारा पूरे देश में हिट एंड रन कानून के विरोध में मंगलवार को दूसरे दिन भी हड़ताल पर हैं। कानून वापस लेने की मांग कर रहे हैं ट्रक-डंफर चालकों ने उत्तर बिहार को दक्षिण बिहार से जोड़ने वाले महात्मा गांधी सेतु को हाजीपुर में जाम कर दिया है।

ट्रक और ड़फर चालकों ने इस कानून के विरोध में हाजीपुर-पटना एनएच रोड को जढ़ुआ पुलिस चेक पोस्ट के पास जाम कर दिया है। सड़क पर भारी संख्या में बस और ट्रक के चालक और संगीतकार मौजूद हैं। पटना से हाजीपुर- हाजीपुर से पटना जाने वाली सभी लोगों ने लोगों को रोक दिया है। जाम कर रहे पोस्टर में बताया गया है कि सरकार ने जो कानून बनाया है, वह बिल्कुल गलत है। उनका कहना है कि 10 हजार वाले ड्राइवर को 10 लाख रुपये की भरपाई कैसे करेंगे। ड्राइवर सरकार से कानून में संशोधन एवं बदलाव करने एवं कानून को वापस लेने की मांग कर रहे हैं।

जाम के कारण लोगों को काफी मुसीबत का सामना करना पड़ा। पटना को उत्तर बिहार से जोड़ने के लिए गांधी सेतु पुल लोगों के लिए मुख्य साधन है और अब ड्राइवर के द्वारा जाम कर देने से लोगों को आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार द्वारा आकस्मिक प्रतिबंध के लिए नया कानून 1 जनवरी 2024 से लागू किया गया है। जिसके विरोध में ट्रक और डंफर चालक तीन दिवसीय हड़ताल पर हैं। हड़ताल का बस ड्राइवर भी समर्थन कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *