ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

बंगाल से दो आतंकियों की गिरफ्तारी पर तृणमूल ने की अधिकारी परिवार के खिलाफ जांच की मांग

बेंगलुरु के रामेश्वरम कैफे ब्लास्ट के मामले में एनआईए ने पश्चिम बंगाल पुलिस के साथ मिलकर दो आतंकियों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान मुसाविर हुसैन साजिद और अब्दुल मथिव अहमद ताहा के तौर पर हुई है। इसे लेकर बंगाल भाजपा के नेता अमित मालवीय ने आरोप लगाया था कि ममता बनर्जी के शासन में पश्चिम बंगाल आतंकियों के लिए सुरक्षित पनाहगार बन गया है। अब इस पर तृणमूल कांग्रेस ने इस पर पलटवार किया है।

पार्टी प्रवक्ता कुणाल घोष ने कहा है कि दोनों आतंकवादियों की गिरफ्तारी कांथी से हुई है। पूरा बंगाल जानता है कि यह क्षेत्र अधिकारी परिवार का गढ़ है और यहां अपराधियों को लाना और सुरक्षित रखने का काम उन्हीं का है। इसलिए यह जरूरी है कि अधिकारी परिवार के खिलाफ जांच हो।

उल्लेखनीय है कि दोनों आतंकियों को पश्चिम बंगाल पुलिस के साथ मिलकर एनआईए ने गिरफ्तार किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *