ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

पश्चिम बंगाल पहुंचे अमित शाह और जेपी नड्डा, पार्टी नेताओं के साथ अहम बैठक

अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव तैयारियों को मजबूती देने के मकसद से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा बंगाल पहुंचे हैं। सोमवार रात दमदम हवाई अड्डे पर उतरे दोनों नेताओं का पार्टी प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार, नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी, बंगाल भाजपा के प्रभारी मंगल पांडे सहित अन्य नेताओं ने स्वागत किया।

आज (मंगलवार) दोनों नेताओं का व्यस्त कार्यक्रम है। सुबह 10:30 बजे जोड़ासांको गुरुद्वारा बारा सिख संगत में पूजा के बाद कालीघाट मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। दोपहर में वेस्टिन होटल में खास सांगठनिक बैठक होने जा रही है, जिसमें बंगाल भाजपा के सभी स्तर के नेताओं को बुलाया गया है। शाम 4:30 बजे नेशनल लाइब्रेरी में कार्यक्रम होगा जिसमें पार्टी के सोशल मीडिया वॉलिंटियर्स को अमित शाह और नड्डा संबोधित करेंगे। इसके बाद शाम छह बजे एक और सांगठनिक बैठक होगी। बंगाल भाजपा के एक बड़े नेता ने बताया कि लोकसभा चुनाव में इस बार पश्चिम बंगाल पर भी पार्टी का खास ध्यान है। यहां से ज्यादा से ज्यादा सीटें निकाली जा सकें, इसके लिए रणनीति बनाई जाएगी।

मंगलवार शाम तमाम निर्धारित कार्यक्रमों के बाद अमित शाह और जेपी नड्डा दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। एक महीने के अंदर अमित शाह का यह दूसरा बंगाल दौरा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *